फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अफसरों पर मनमर्जी से बोली लगवाने का आरोप

Sat, 07 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला/चीका। भूना गांव की पंचायती जमीन की तीसरी बार हुई खुली बोली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करते हुए मनमर्जी से प्रक्रिया चलाई।ग्रामीणों के अनुसार केवल उन्हीं लोगों की रसीदें रिन्यू की गईं जो पिछले 10 वर्षों से भूमि पर काबिज हैं, जबकि बोली में अन्य इच्छुक लोगों को शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


एससी वर्ग के ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके 30% हिस्सेदारी के अधिकार को भी नजरअंदाज किया गया और बोली से पहले शर्तें नहीं पढ़ी गईं।एसडीएम प्रमेश सिंह व एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई। प्रशासन ने इसे विशेष मामला बताते हुए आरोपों को निराधार बताया। सरपंच रवि कुमार ने कहा कि बोली प्रशासन के दबाव में करवाई गई और निष्पक्ष तरीके से बोली होती तो राशि अधिक होती। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें