फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुक बैंक में पुस्तकें दान करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पुस्तक दान देने वाली अ​धिकारी को सम्मानित करतीं डीसी अपराजिता। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने उन अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जिन्होंने ज्ञान दान बुक बैंक के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें दान कर इस सामाजिक अभियान को मजबूत बनाया। डीसी ने कहा कि पुस्तक दान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। जींद रोड स्थित डाइट कैथल में संचालित ज्ञान दान बुक बैंक में अब तक 2300 से अधिक पुस्तकें एकत्रित की जा चुकी हैं। यह पुस्तक यूपीएससी, एचपीएससी, नीट, जेईई मेन, इंटरनेशनल ओलंपियाड, सीयूईटी, सीईटी, सीजीएल, सीपीटी, सीए, बैंकिंग, सैनिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित हैं। उन्होंने आमजन से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यदिवसों में प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक जींद रोड स्थित डाइट परिसर में स्थापित ज्ञान दान बुक बैंक में पुस्तकें दान की जा सकती हैं।
विज्ञापन

इन अधिकारियों एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित
कपिल कुमार (डीएमसी), सुरेश रविश (सीईओ, जिला परिषद), डॉ. रेणु चावला (सिविल सर्जन), डॉ. रितु लाठर (डीडीपीओ), रमेश कुमार (डीईओ, शिक्षा विभाग), कमलजीत चहल (जीएम, रोडवेज), रितु (बीडीपीओ), रविंद्र सिंह (डीडीए), डॉ. सूर्य खटकड़ (उप निदेशक, पशुपालन विभाग), सतीश कुमार मच्छाल (प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई), बलबीर सिंह चौहान (डीसीडब्ल्यूओ), प्रवीन कुमार (डीटीपी), सुरेंद्र सिंह (कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी), निर्मल देवी (जिला सांख्यिकी अधिकारी), सुरेंद्र गिल (प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई), हरप्रीत सिंह (एसडीओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), अमितेंद्र श्योकंद (डीएसडब्ल्यूओ), मनोज भांबू (जिला पुस्तकालय) तथा सुमन कुमार (चीफ मैनेजर, एलडीएम, पीएनबी), रामजी लाल (सचिव, रेडफॅस सोसायटी)।

पुस्तक दान देने वाली अधिकारी को सम्मानित करतीं डीसी अपराजिता। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें