फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबूतर चौक के पास सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार, व्यापार प्रभावित

विज्ञापन
कबूतर चौक ​स्थित सब्जी मंडी में घूमता गोवंश। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर के कबूतर चौक के पास स्थित सब्जी मंडी में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मंडी में जगह-जगह सड़ी-गली सब्जियां, पॉलीथिन और अन्य कचरा पड़ा होने से न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि यहां खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों और सब्जी विक्रेताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सब्जी मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। वहीं बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता भी यहां अपना कारोबार करते हैं। मंडी परिसर और आसपास फैले कचरे के कारण लोगों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़ी हुई सब्जियों के ढेर लगे हुए हैं जिनसे उठने वाली दुर्गंध वातावरण को प्रदूषित कर रही है।

- सब्जी विक्रेता अमन ने बताया कि मंडी में सफाई व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। कई बार कचरा कई-कई दिनों तक नहीं उठाया जाता जिससे समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण ग्राहक आने कम हो गए हैं। वे अन्य स्थानों से सब्जी लेना पसंद कर रहे हैं। गोवंशों के कारण भी ग्राहकों को यहां आने से डर लगता है।
विज्ञापन


- सब्जी विक्रेता तनुज ने बताया कि सड़ी हुई सब्जियों और खाद्य अवशेषों के कारण गोवंश अक्सर मंडी में पहुंच जाते हैं। भोजन की तलाश में घूमते ये पशु कई बार दुकानों के बीच घुस आते हैं जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि इस मंडी में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों के वाहन को भी गोवंश नुकसान पहुंचा देते हैं।

- मंडी में खरीदारी करने आए अजय ने कहा कि गंदगी के कारण यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। दुर्गंध और मक्खियों की वजह से परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सब्जी जैसी खाद्य वस्तुओं के बाजार में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से नियमित सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

कबूतर चौक स्थित सब्जी मंडी में घूमता गोवंश। संवाद

कबूतर चौक स्थित सब्जी मंडी में घूमता गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें