फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतकाल और जमाबंदी कार्य को पूरा करें अफसर : डीसी

Fri, 10 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त प्रीति ने वीरवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंतकाल, जमाबंदी और ततीमा कटिंग आदि से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि राजस्व रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी एसडीएम इसकी प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आए आवेदनों का शीघ्र सत्यापन किया जाए। स्पेशल गिरदावरी के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई जाए और कार्य को जल्द पूरा किया जाए। “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल से जुड़ी शिकायतों का भी समयबद्ध निपटान किया जाए।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि राजस्व कोर्ट केस और स्टांप एक्ट की धारा 47-ए के तहत बकाया केसों में तेजी से निर्णय दिया जाए।

इस अवसर पर कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, जिला राजस्व अधिकारी चंद्र मोहन, डीआईओ दीपक खुराना सहित तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें