फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जनता की चुप्पी अब टूट रही ः नेहरा

Fri, 10 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देशभर में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत अब कैथल में भी जोरदार ढंग से हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन एससी विभाग कैथल द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा एससी विभाग की वाइस चेयरपर्सन सुनीता नेहरा ने शिरकत की।

सुनीता नेहरा ने कहा कि जनता की चुप्पी अब टूट रही है, बदलाव तय है। यह सिर्फ एक हस्ताक्षर अभियान नहीं है, बल्कि वह आवाज़ है जो वर्षों से दबाई जा रही थी। अब जनता जाग चुकी है। वोट की चोरी केवल सत्ता का अनैतिक चेहरा ही नहीं, लोकतंत्र की हत्या भी है। एससी विभाग आज समाज के हर तबके को जोड़कर उनके अधिकारों की लड़ाई को केंद्र में ला रहा है। अब चुप्पी
विज्ञापन


नहीं, अब संघर्ष होगा, और इस बार जीत जनता की होगी।

कांग्रेस नेताओं के संदेश: कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैथल कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, उस सोच से है जो लोकतंत्र को कुचलकर सत्ता हथियाने में विश्वास रखती है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ केवल नारा नहीं, यह करोड़ों लोगों की भावनाओं की प्रतिध्वनि है। अब न झूठ चलेगा, न लूट चलेगी - अब सिर्फ सच्चाई बोलेगी, और वही राज करेगी।
विज्ञापन


एससी विभाग के जिला अध्यक्ष लख्मीचंद पबनावा ने कहा कि जब जनता ने वोट दिया, तो उसकी मर्जी का सम्मान होना चाहिए। आज जो सत्ता में बैठे हैं, वे जनता की भावना के खिलाफ कुर्सी पर काबिज़ हैं। यह लोकतंत्र का सीधा अपमान है। वोट की चोरी अब और नहीं सहेंगे। कार्यक्रम में सेवादल के जिला अध्यक्ष विक्रम हरिगढ़, कैथल के हल्का अध्यक्ष अरुण राणा, युवा नेता शीशन सांच, हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुखदेव ढांड, रामचन्द्र रंगा, डॉ. विकास आनन्द, हरि सिंह, दयानंदन रंगा, जगदीश सिरोही, राजपाल प्रधान, संजीव ग्रोवर, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें