फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई देखी और बस यात्रियों से की बातचीत

Thu, 08 Aug 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। परिवहन व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल ने बुधवार को नए बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर जांच की। इस दौरान परिवहन मंत्री में हैप्पी कार्ड के काउंटरों पर पहुंच लाभार्थियों से बातचीत की। फिर शौचालयों में जाकर सफाई व्यवस्थाएं देखी। अपने निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बस में सवार होकर भी यात्रियों से चालक और परिचालकों के साथ व्यवहार पर जानकारी ली। अंत में चालक व परिचालकों से भी समस्याएं पूछी।

औचक निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री असीम जब सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था बेहतर न होने की बात कही। इस पर मंत्री ने महाप्रबंधक कमलजीत को भविष्य में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए। कहा कि यदि वे सूचना देकर न आते तो क्या ऐसी व्यवस्था मिली।
विज्ञापन


उन्होंने विशेष तौर पर हैप्पी कार्ड वितरण प्रणाली तथा शौचालयों आदि का निरीक्षण करके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। परिवहन राज्य मंत्री ने बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड योजना के लाभार्थियों से बातचीत की तथा उनसे योजना का फीडबैक भी लिया।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंडों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए दुकान मुहैया करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश हैं कि बस स्टैंड पर आने वाला प्रत्येक यात्री व्यवस्थाओं को देखकर हैप्पी होना चाहिए। यदि शौचालय आदि की व्यवस्था अच्छी नहीं हो तो यात्रियों का मनोबल टूटता है, इस प्रकार की व्यवस्थाओं में निश्चित तौर पर बदलाव लाया जाएगा। उन्होंने जीएम रोडवेज को शौचालयों में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को लेकर सख्त निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


पत्रकारों के एक सवाल पर राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में 25 हजार 962 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। प्रत्येक विधानसभा में एक आंगनबाड़ी को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 8000 स्मार्ट प्ले स्कूल पर कार्य करने की शुरूआत की गई है। ऐसा करने से आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलाव आएगा व बच्चों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। महिलाओं एवं बेटियों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं लागू की जा रही है। इस मौके पर जीएम रोडवेज कमलजीत के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें