फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉक्सिंग में जीत पर किया स्वागत

Thu, 08 Aug 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में एक से तीन अगस्त तक पंचकूला में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का करवाई गई। इसमें कैथल के लड़कों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया व लड़कियों ने ओवरऑल द्वितीय ट्रॉफी पर कब्जा किया। दोनों विजेता टीमों को बुधवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसमें लड़कों में 60 किलो भार वर्ग में लक्की, 57 किलो भार वर्ग दीपक व 67 किलो भार वर्ग में आशीष ने स्वर्ण पदक, 48 किलो भार वर्ग में राहुल, 67 किलो भार वर्ग में गौरव, 80 किलो भार वर्ग में अमन बच्चन, 71 किलो भार वर्ग में अंकुश, 75 किलो भार वर्ग में विशाल ने रजत पदक और 54 किलो भार वर्ग में कार्तिक जीते। खेल संयोजक गुरमीत की देख-रेख में महाकुंभ सफल आयोजन किया गया। कैथल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डीएसओ राजरानी, अनिल क़ुमार, भूटा सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल, देवेंद्र, सुनील चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें