फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानव शरीर की अधिकतर बीमारियों की जड़ है मोटापा

Sat, 13 May 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका/कैथल। हुडा कॉलोनी नंबर तीन के वृंदावन पार्क में भारतीय योग संस्थान चीका ने शुक्रवार को पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ किया। योग शिविर का शुभारंभ एसडीएम गुहला रोहित कुमार ने दीप पज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन


शिविर में सबसे जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने ओम की ध्वनि व गायत्री मंत्र का जाप करवाया। इसके बाद योग शिक्षक अमित महाजन ने साधकों को सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए बताया कि ये छोटी छोटी क्रियाएं हमारे अंगों का बहुत प्रभावित करती है।

इसके बाद राकेश गोयल ने ताड़ासन, अर्ध चक्रासन, कटिचक्रासन का अभ्यास करवाया। प्रेम गर्ग व दीपक सिंगला ने कोणासन व सर्प आसन का अभ्यास करवाया। डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि भाग दौड़ व तनाव भरे वातावरण में खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर में 100 से अधिक साधक व साधिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


उधर, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ की ओर से आयोजित निशुल्क योग शिविर शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सरोज देवी ने किया। उन्होंने कहा कि योग सार्वभौमिक, सर्वकालिक, सार्वजनीन व ऋषि मुनियों की एक अनमोल विरासत है। योग को जीवन में अपनाने से साधक बंधन मुक्त हो जाता है।

योगाचार्य रामचरण ने प्राणायाम करवाया। योगिंग, जोगिंग व सूर्य नमस्कार के बारे में विस्तार से बताया। शरीर के प्रत्येक अंग का व्यायाम होने से वे क्रियाशील व स्वस्थ हो जाते हैं शरीर लचीला सुडोल सुदृढ़ होने से शरीर की कार्य क्षमता और दक्षता बढ़ती है। सूर्य नमस्कार एक पूर्ण व्यायाम है।

इससे हमारे अंग बलिष्ठ व निरोग हो जाते हैं। इस मौके पर बदन सिंह आर्य, वीरभान, श्रीराम, जसवीर सिंह रामनिवास शर्मा, ओम प्रकाश प्रजापति व मास्टर दलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें