फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटा-बेटी को समान मानने की शपथ

Sat, 23 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
25 कैथल। मूंदड़ी गांव में महिलाओं को शपथ दिलाते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मूंदड़ी गांव में गिरते लिंगानुपात को सुधारने और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से आईं स्वास्थ्यकर्मी सुषमा और ममता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव की मानसिकता त्यागना समय की आवश्यकता है। यदि समाज को संतुलित और मजबूत बनाना है तो हर बेटी को जन्म लेने का अधिकार मिलना चाहिए।

आशा वर्कर मेनका शर्मा ने कहा कि गांव के सभी लोग इस अभियान में सहयोग करें और अजन्मी बेटियों को जीवन का हक दें। वहीं आशा संगनी सुमन ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिले की उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन तीनों ही महिलाएं हैं और पूरे जिले का संचालन कर रही हैं, जिससे साबित होता है कि बेटियां किसी से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और समाज में इस कुप्रथा को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक की अध्यक्षता गांव की सरपंच शशि बाला ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें