कैथल। नूंह हिंसा के विरोध में बुधवार शाम को हिंदू जागृति मंच बैनर तले हिंदू संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिलेभर से आए हिंदू संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। शाम साढ़े तीन बजे यह पहले जवाहर पार्क में इकट्ठा हुए।
यहां पर संत समाज के लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद पिहोवा चौक और करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद यहां पर डीसी जगदीश शर्मा को सौंपा। इस सभा में जूना अखाड़ा के महंत अष्ट कौशल महंत सत्य चेतन पुरी, त्रिवेणी दास व माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे के महंत रमनपुरी मौजूद थे। इस मौके पर महंत इंद्र गिरी ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोग कुछ समय पहले ऐसे ही यूपी में हमारे लोगों को परेशान करते थे, लेकिन जब से वहां पर संत योगी आए तो शांति बहाल हुई है।
अब इन लोगों ने हरियाणा को चुन लिया है। उनके समाज के किसी भी प्रकार से अशांति नहीं होने देंगे। इसलिए सभी आगे आएं और अपनी रक्षा करें। इंद्र गिरी ने कहा कि हरियाणा की कमान अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना यूपी में हुई होती तो अब तक बुलडोजर चल जाता। हरियाणा में बुलडोजर नहीं है तो उसे यूपी से मंगा लो।
उन्होंने कहा कि कैथल की भूमि कुरुक्षेत्र की भूमि पर ही स्थित है। यहां से धर्मयुद्ध की शुरूआत हुई थी। हमें जातियों में बंटकर नहीं, बल्कि हिंदू धर्म के रूप में एकजुट होना पड़ेगा। अष्ट कौशल महंत चेतन पुरी ने कहा कि एक धार्मिक यात्रा में माहौल खराब करने के लिए दूसरे समुदाय के लोगों की पहले से मंशा थी। अराजक तत्वोंपर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते ही ध्यान देना चाहिए था। अभी तक वहां पर शांति की स्थिति नहीं बनी है। यदि सरकार ने इस मामले में आरोपियों को कठोर सजा नहीं दी तो वे उनका आंदोलन और तेज होगा। इस प्रदर्शन में केवल सरकार को जगाने का प्रयास किया है। यदि सरकार ने कोई कठोर एक्शन नहीं लिया तो वे चुप नहीं बैठेेंगे। वे अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोकेंगे।
प्रदर्शन के दौरान कड़ी रही सुरक्षा
हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक सुरक्षा काफी कड़ी रही। इस दौरान एसडीएम कैथल डॉ. संजय, डीएसपी सज्जन कुमार, थाना प्रभारी अनूप, दलबीर सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान फोर्स में शामिल जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे।