रविवार को जिले में कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। कोरोना से जिले में बड़ी राहत मिली है। इस समय 9 एक्टिव केस बचे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 11 हजार 210 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 857 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.6 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है। जिले में कोरोना के 9 एक्टिव केस रह गए हैं।
जिले मेें अभी तक 3 लाख 50 हजार 325 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 2 लाख 89 हजार 740 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 60 हजार 585 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। रविवार को 3212 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर 19530 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 15060 कोविशील्ड तथा 4470 कोवॉक्सीन है।