फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल फाटक पर अब नहीं बनेगा एलिवेटेड ट्रैक

Tue, 17 Oct 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के करनाल रोड रेलवे फाटक पर अब एलिवेटेड ट्रैक नहीं बनेगा। इसका निर्माण की व्यावहारिकता न पाए जाने के चलते नहीं हो पाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आईजी महिला कॉलेज में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में दी है। शहरवासी राणा बंसल ने एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण की घोषणा को पांच साल पूरे होने के बाद भी शुरू न होने का सवाल मुख्यमंत्री से पूछा था।

इसके जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने करनाल रोड रेलवे फाटक पर एलिवेटेड ट्रैक बनाने की योजना बनाई थी। इसके तहत उन्होंने वर्ष 2018 में इसकी घोषणा की थी लेकिन यहां पर निर्माण के लिए कोई व्यावहारिकता नहीं पाई गई है। ऐसे में अब यहां पर फाटक ही बना रहेगा। यदि जरूरत पड़ी तो अंडरपास बनवाएंगे।
विज्ञापन


लघु सचिवालय के समीप स्थित करनाल रोड पर रेलवे फाटक पर एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण की मांग यहां स्थित दुकानदारों ने की थी। इसके बाद वर्ष 2021 में प्रदेश सरकार की तरफ से करीब 195 करोड़ रुपये का बजट भी प्रस्तावित किया गया था, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से किए गए सर्वे के बाद निर्माण की व्यावहारिकता नहीं मिली। अब यहां पर एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण नहीं होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद के दौरान छह लोगों की मौके पर पेंशन बनवाई। इसमें कैथल की राजबाला और कन्हैया लाल की वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, कैथल के प्रदीप, माई लाल, रामकरण और सतीश कुमार की विधुर तथा अविवाहित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता की पेंशन बनाई। जनसंवाद में मुख्यमंत्री के सामने खिलाड़ियों ने एथलीट के कोच जोगेंद्र कुमार का यमुनानगर में तबादला होने पर उन्हें वापस कैथल लाने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे कोच का व्यवहार देखेंगे। इसके बाद उन्हें वापस लाने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद डॉ. अशोक बंसल ने पिहोवा चौक व सर छोटू राम चौक की तरफ से बाजार में आने वाले रास्ते पर लोक निर्माण विभाग की जगह पर कब्जा होने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत ही एसपी उपासना को बुलाया और इस पर कार्रवाई के आदेश दिए। वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रवेश सैनी ने उनके वार्ड की कॉलोनियों के नियमित न होने की समस्या उठाई। इस पर सीएम ने फिर विस्तार में शिकायत देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें