फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर-घर टीकाकरण, 31 जुलाई तक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने हर घर दस्तक अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों और शहरों में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करेंगी। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि विभाग की ओर से 12 से 17 वर्ष के किशोरों को दो डोज व 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को दोनों डोज के साथ परिक्योशन डोज भी दी जा रही है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अब तक 18 लाख दो हजार 371 व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है। हर घर दस्तक अभियान 2.0 के तहत विभाग की टीमें काम कर रही हैं। जिले में 14 हजार 414 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 997 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 2607 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
नौ व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए केस सामने आए हैं और 11 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब कोरोना संक्रमण के 45 केस एक्टिव हैं। इनमें से 44 का इलाज होम आइसोलेशन में व एक मरीज का इलाज पटियाला के कोलंबिया अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें