फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लार्वा मिलने पर 12 लोगों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इसी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर दस्तक देकर मच्छरों के लार्वा की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान रविवार को लापरवाही बरतने और घरों में लार्वा पाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को नोटिस थमाए हैं।
विज्ञापन

मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए महकमे ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर रखी है। इसके तहत कुल 289 विशेष टीमों का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शहर और देहात (ग्रामीण) क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की हैं। ग्रामीण इलाकों में आशा वर्कर्स और एएनएम की टीमें घर-घर जा रही हैं, ये टीमें फ्रीज की ट्रे, कूलरों, गमलों, पुराने टायरों और छतों पर रखे कबाड़ की बारीकी से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें