कैथल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गांव मूंदड़ी में करनाल रोड पर काटी जा रही एक अवैध कालोनी की पहचान की है। इसके लिए संबंधित मालिकों को नोटिस किए गए हैं। डीटीपी ने कहा कि जल्द ही इस कालोनी में अवैध रूप से बनाई गई सडक़ों को तोड़ा जाएगा।
डीटीपी अनिल नरवाल ने बताया कि गांव मूंदड़ी में निरीक्षण के दौरान पता चला है कि एक अवैध कालोनी काटी जा रही है। जिसमें प्लाट काटने के लिए कई ब्लॉक बनाए गए हैं। इस कालोनी के मालिकों की पहचान करके उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस कालोनी में लोग प्लाट न लें। क्योंकि अवैध कालोनी में प्लाट लेने पर उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार कार्यालय को भी इस बारे में लिखा जाएगा कि इस कालोनी में रजिस्टरी न करें। साथ ही बिजली और जनस्वास्थ्य विभाग को भी पत्र जारी किया जाएगा कि इस कालोनी के लिए कनेकशन जारी न किए जाएं।