फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं, ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जून के दूसरे सप्ताह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे आमजन गर्मी और लू से बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। बुधवार को दिनभर सूरज ने अपना प्रचंड रूप दिखाया और अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालात देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ज्येष्ठ के महीने में सूरज की तपिश से लोगों के हाल खराब रहे। अब आषाढ़ की शुरुआत वीरवार से हो रही है लेकिन सूरज की तपिश कम नहीं होगी, यह तय है। दोपहर के साथ अब सुबह और शाम भी तपने लगी है। सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। इक्का-दुक्का लोग ही गुजरते नजर आते हैं।
विज्ञापन

10 दिनों में लगातार बढ़ते तापमान के साथ बुधवार को लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। सुबह से ही पसीने छूटने शुरू हो गए थे। देर शाम तक गर्म हवा चली। हालांकि शाम को सूरज छिपने के बाद सीधी धूप से जरूर मिली, लेकिन देर रात तक गर्मी से हाल खराब रहे।

बीते आठ दिनों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक उतार-चढ़ाव देखा गया है। दिन के समय गलियों, सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। सुबह से ही झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड लू के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही तापमान में गिरावट के आसार बन सकते हैं। बुधवार को सुबह 9 बजे ही पारा इतना चढ़ गया कि लोग पसीने से तरबतर हो गए। दिन में कामकाजी लोग जैसे ही घरों से बाहर निकले, लू के थपेड़ों ने उन्हें वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए।
विज्ञापन


13 जून तक उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी, जो गर्म और शुष्क होंगी। इससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाने और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना भी है। 14 जून से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्वी होने की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और आंशिक बादल छा सकते हैं। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष
आ रहे तीन पश्चिमी विक्षोभ
n
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, जून के मध्य में एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनसे तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

n
12 जून को पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो हल्के प्रभाव वाला होगा और उत्तर हरियाणा में मौसम में मामूली बदलाव ला सकता है।

n
14 जून को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट संभव है।

n
14 से 16 जून के बीच तेज हवाएं, अंधड़ और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

n
18 से 23 जून तक फिर से मौसम में बदलाव, धूलभरी हवाएं और

बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

n
बंगाल की खाड़ी में बनने वाले दो नए सिस्टम मानसून को भी गति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें