फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव सजूमा में पांचवें दिन भी नहीं आया कोई नया संक्रमित, 15 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
सर्वे के दौरान महिलाओं से बातचीत करती स्वास्थ्य कर्मचारी।
विज्ञापन
कैथल। गांव सजूमा में हेपेटाइटिस ए के 37 और टायफाइड के 29 मामले आने के बाद नए मामले नहीं आ रहे हैं। गांव में लगातार 5वें दिन दोनों ही बीमारियों का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 15 और संदिग्धों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब भी डटी हुई हैं और डोर टू डोर सर्वे कर लोगों की जांच कर रही हैं। गांव में अब तक 212 लोगों के नमून जांच के लिए ले चुका है। हालांकि अब भी तीन ग्रामीण दाखिल हैं और उनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि गांव में अब हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और यही कारण है कि कोई नया मामला नहीं आ रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभी करीब एक महीने तक गांव में रहेंगी।
विज्ञापन

गांव में हालात अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों को दवाएं बांटने के साथ ही जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। हालात पूरी तरह से सामान्य होने तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में ही रहेंगी।
विज्ञापन

डाॅ. रेणु चावला, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, कैथल।

सर्वे के दौरान महिलाओं से बातचीत करती स्वास्थ्य कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें