फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली का करंट लगने से सांड की मौत, ग्रामीणों ने पूंडरी-ढांड मार्ग किया जाम

विज्ञापन
सड़क के बीच जाम लगाकर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी क्षेत्र के गांव म्यौली में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण करंट लगने से एक सांड की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जींद-कुरुक्षेत्र मार्ग पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर की तार काफी समय से नीचे लटक रही थी और उसमें नंगी तार होने के कारण सांड उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों साहब सिंह, पिरथी, सोनू, सतीश और जय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई लेकिन करीब तीन घंटे तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने पूंडरी से ढांड मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। एडिशनल थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने जाम लगाया था। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
वहीं बिजली वितरण निगम पूंडरी के एसडीओ हरिराम सैनी ने कहा कि पुरानी विद्युत व्यवस्था को बदलने की आवश्यकता है। विभाग जल्द ही आवश्यक सुधार कार्य करेगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ग्रामीणों को सुरक्षित व बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

सड़क के बीच जाम लगाकर खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें