फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिलता खिलाड़ियों को पीने का पानी. कैसे पहुंचेंगे मेडल तक

Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
खिलाड़ी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से महाराजा सुरजमल स्टेडियम में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में पूरी तरह से अव्यवस्था हावी रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी पीने के पानी के लिए मारे-मारे फिरते दिखे। वहीं खिलाड़ियों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।
विज्ञापन


मैदान के चारों ओर दुकानदारों के आए हुए केंपरों के तक का पानी खिलाड़ियों ने खत्म कर दिया। शिक्षा विभाग की ओर से कोई प्रबंध नहीं किया गया। मैदान में विद्यार्थी एक पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। धूप के कारण खिलाड़ी मैदान कम ओर शहर की सड़कों पर अधिक रहे।

बैठने तक की जगह नहीं मिली खिलाड़ियों को-
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी सुमेर, संदीप, राजीव, मनोज, दीपक ने बताया कि मैदान में बैठने तक के लिए जगह नहीं है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सभी खिलाड़ी मैदान से बाहर शहर के सड़कों पर दुकानों और टूटिंयों से पानी पीकर आ रहे है।
विज्ञापन

 
कैसे होगे ओलंपिक तक का सफर तय-
जिस चीज की नींव ही कमजोर हो, उस पर भवन कैसे बन सकता है। यही हालात जिलास्तरीय प्रतियोगिता में दिखे। जो विद्यार्थी आठ किलोमीटर के एरिया से भाग लेने के लिए पहुंचे। उनके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया। जबकि जो बच्चे 8 किलोमीटर से अधिक दूरी से यहां पहुंचे, उनके लिए 75 रुपये प्रति खिलाड़ी के हिसाब से दिया जाएगा। लेकिन यहां अधिकतर खिलाड़ी 8 किलोमीटर के अंदर के दायरे से पहुंचे थे।

जिला उप शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद वह कार्यालय में आ गए थे। प्रतियोगिता में फैली अव्यवस्था को दूर किया जाएगा। वहां पर पहुंचकर खिलाड़ियों को सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें