फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले में अब तक डेंगू का कोई मामला नहीं

विज्ञापन
घरों में डेंगू के लारवा की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया सहित मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को भी जिले में डेंगू का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे, लारवा जांच और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। सोमवार को डेंगू जांच के लिए चार नए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

अब तक 567 सैंपल संदिग्धों के लिए जा चुके हैं लेकिन राहत की बात यह है कि जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का एक भी पॉजिटिव मामला दर्ज नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की 36 शहरी और 244 ग्रामीण टीमों सहित कुल 280 टीमें जिलेभर में अभियान चला रही हैं। सोमवार को 10 हजार 375 घरों और 19 हजार 134 पानी के कंटेनरों की जांच की गई। इसके साथ ही अप्रैल से चले अभियान में अब तक 7 लाख 73 हजार 102 घरों का निरीक्षण किया जा चुका है।
जांच के दौरान सोमवार को 31 स्थानों पर डेंगू का लारवा मिला और विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर लारवा नष्ट कराया गया। अब तक जिले में 1623 स्थानों पर लारवा मिलने के मामले दर्ज किए जा चुके हैं और सभी जगह तत्काल एंटी-लारवा कार्रवाई की गई है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि जिले में मच्छरों की रोकथाम के लिए 602 तालाबों में गम्बूजिया मछली छोड़ी गई है। विभाग ने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने, कूलर, टंकियों, गमलों और अन्य पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित सफाई करने और बुखार आने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है।

घरों में डेंगू के लारवा की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें