फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले के सात केंद्रों में होगी एनएमएमएसएस परीक्षा

Wed, 15 Nov 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने दी है। डीईओ ने बताया कि यह परीक्षा जिले में 19 नवंबर को सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 2141 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस योजना के अनुसार छात्रवृत्ति केवल आठवीं कक्षा विद्यार्थियों के लिए यदि वह पास करते हैं तो उन्हें 12वीं तक की पढ़ाई करने पर छात्रवृत्ति की राशि प्रदान की जाएगी। चुनिंदा विद्यार्थियों को प्रत्येक माह 1000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी सुशील कुमार ने बताया की एक लिखित परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण रहेगा, जिसमें एक-एक अंक के 90 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा बौद्धिक योग्यता परीक्षण रहेगा इसमें भी एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस भाग में 35 प्रश्न विज्ञान 20 गणित और 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान के रहेंगे। 90-90 मिनट की इन परीक्षाओं में सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य रहेगा। प्रश्नों का स्तर आठवीं कक्षा के लिए होने वाले हरियाणा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के स्तर के अनुरूप ही रहेगा।
आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। विद्यार्थी परीक्षा में केवल एक बार बैठ सकता है। आवेदन में दी गई जानकारी के असत्य पाए जाने पर परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। केवल मेधा सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थी को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। इसके लिए चयनित विद्यार्थी को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना होगा, यह पोर्टल जुलाई या अगस्त 2024 में खुलेगा।
मेधा सूची में नाम आने पर आय का प्रमाणपत्र प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट या अन्य सक्षम अधिकारी से बनवाकर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में देना होगा। अनुसूचित जाति या जनजाति के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाकर ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें सामान्य वर्ग में माना जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेंगे परीक्षा केंद्र
शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक कैथल, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना गेट, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला रोड, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा कैथल, श्री 11 रुद्री विद्या मंदिर चंदाना गेट, प्रो. एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल चंदाना गेट, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन कैथल में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें