फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतियोगिता में निशु, कामना ने नाम किया रोशन

Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी महिला महाविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की छात्रा निशु और कामना ने विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की ओर से सेवा भारती के सेवा कार्यों और योगदान पर आधारित वृत्तचित्र और रील निर्माण प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 30 नवंबर 2024 को विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की ओर से सेवा भारती के सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान पर आधारित वृत्तचित्र और रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसका परिणाम 17 जनवरी को घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण एवं हरियाणा फिल्म महोत्सव के पोस्टर विमोचन समारोह को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के स्वराज सदन में आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आईजी कॉलेज की बीएएमसी प्रथम वर्ष की निशु ने डॉक्यूमेंट्री मेकिंग में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। रील मेकिंग में बीएएमसी प्रथम वर्ष की कामना को तीसरा और निशु को चौथा स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय राजबीर सिंह और मुख्यातिथि वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया, प्रो. सीमा सुनेजा, प्रो. नवनीत और प्रो. दीप शिखा ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें