महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लड़कियों के एथलेटिक्स खेल करवाए गए। इस प्रतियोगिता में जिले के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में कैथल की निशु प्रथम, अंडर-17 आयु वर्ग में राजौंद की राखी प्रथम रही।
इसी प्रकार से अंडर-14 आयु वर्ग में 600 मीटर दौड़ में कैथल की दीक्षा प्रथम, अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शीतल प्रथम रही। अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चीका की मनप्रीत व अंडर-19 आयु वर्ग में तन्नू प्रथम रही। अंडर-19 आयु वर्ग में ट्रिपल जंप में श्रुति प्रथम व नेहा द्वितीय रही। अंडर-17 आयु वर्ग में लांग जंप में कैथल की कल्पना प्रथम, अंडर-17 आयु वर्ग में गुहला की पलक प्रथम, सुखप्रीत द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-19 अंजलि प्रथम और अंडर-19 3000 मीटर वाक में मन्नत प्रथम और अमानत दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. प्रवीन बांगड़, अरुण बुरा, डॉ. भुपेंद्र बुरा, रमेश चहल, अशोक, सुनील, कोच गुरमती, डीपी संदीप, नरेश गोयत, पीटीआई नरेश व बिजेंद्र मौजूद रहे।