फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधानसभा चुनाव के लिए नौ इंटरस्टेट नाके लगाए

Mon, 16 Sep 2024 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस ने जिले में सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी है। जिले में विभिन्न स्थानों पर इंटरस्टेट नाके लगाए हैं। इन नाकों के माध्यम से अन्य बाहर से आने वाले लोगों व वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

ये नाके मुख्यत: पंजाब की सीमाओं पर बने गांवों में लगाए गए हैं, ताकि पंजाब की ओर से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सके। वाहनों की जांच और चालकों से पूछताछ के बाद ही नाके पार करवाए जा रहे हैं। शराब और अन्य प्रकार की नशे की तस्करी के दृष्टिगत जांच की जा रही है।

इन जगहों पर लगाए गए हैं नाके

पुलिस ने जिले में नौ जगहों पर इंटरस्टेट नाके लगाए हैं। इनमें गांव धनौरी, बरटा, संगतपुरा, टटियाना, अरनौली, पटियाला रोड कम्हेड़ी मोड़, खरकां, कसौर व अजीमगढ़ शामिल हैं। ये सभी गांव पंजाब के साथ लगते हैं, जो पंजाब के जिला पटियाला की सीमा से सटे हैं। इन नाकों पर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जावन भी तैनात किए गए हैं, जो चुनाव संपन्न होने तक वहीं पर दिन-रात डटे रहेंगे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों के साथ-साथ जरूरत के अनुसार महिला कर्मियों की भी नाकों पर ड्यूटी है। एसपी राजेश कालिया के निर्देश पर ये नाके लगाए गए हैं। संदिग्ध वाहनों की जांच के बाद की जिले में आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें