फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस स्टैंड पर रैन बसेरा दे रहा आश्रय

Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। बढ़ती सर्दी के दृष्टिगत एक प्रशासन ने रात्रि ठहराव के लिए सिरटा रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में रैन बसेरा और बस स्टैंड पर एक बस को अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें जरूरतमंद लोगो को निशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का आम लोगों से अनुरोध है कि यहां जरूरत के समय वे रात बिता सकते हैं। इसके अलावा शहर में पोस्टरों के माध्यम से रैन बसेरे की जानकारी दी जा रही है। रैन बसेरों में सर्दी से बचने के लिए बिस्तर व कंबलों सहित पानी, बिजली और स्वच्छता की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा रैन बसेरों की लोकेशन बताने के लिए भी जगह जगह पर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। जरूरत के समय लोग इस सेवा का लाभ उठाएं और सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव की सुविधा प्राप्त करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बस में दस लोगो के सोने के लिए गद्दे, कम्बल, रजाई और तकिया उपलब्ध करवाया जाता है। बताया कि इस बस में बनाए गए रैन बसेरे में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है जो यहां ठहरने वाले लोगों के आधार कार्ड देखकर उनका नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करते है। बस स्टैंड पर बने इस रैन बसेरा में रुकने वाले लाभार्थियों और अन्य नागरिकों ने कहा कि पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है ऐसे में कई यात्रियों को अपने घर जाने के लिए बस नहीं मिलती तो उन के रात को ठहरने के लिए सरकार और जिला प्रशासन ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें