फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घरों की जांच के दौरान शराब और लाहन बरामद

Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम ने कई घरों को जांचा। सोमवार सर्च ऑपरेशन में करीब 200 संदिग्ध घरों की जांच की गई।

पूंडरी पुलिस टीम ने पाई से दो मामलों में आरोपी अमन, रोहताश व महिला आरोपी मंजीत को काबू कर 133 बोतल हथकढ़ी शराब व 60 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना सदर पुलिस ने गुहणा से आरोपी मंदीप को 120 लीटर लाहन सहित काबू कर लिया। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि अभियान में नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी पर शिकंजा कसा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

युवक पर कांच की बोतल से हमला



कैथल। युवक पर कांच की बोतल से हमला कर चोटिल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चिरंजीव कॉलोनी निवासी जतिन अरोड़ा ने शहर थाना में शिकायत दी कि 27 दिसंबर को वह कार से मिलन पैलेस के साथ वाली गली में गया हुआ था। वहां पर आरोपी पीयूष मल्होत्रा ने रास्ता रोक लिया। बाद में आरोपी ने उसे कार से उतारकर कांच की बोतल से उस पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें