फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समुदाय की खुशी के लिए 35 बिरादरियों को नाराज करना गलत : सैनी

Sun, 14 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी ने यहां जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी यदि जाटों को खुश करने के लिए 35 बिरादरियों को नाराज करती है तो पार्टी को इसका नुकसान होगा।
विज्ञापन


जाट आरक्षण को लेकर की जा रही बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सैनी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने झूठ की बुनियाद पर पैंतीस बिरादरियों की भावनाओं से खिलवाड़ कर जाटों को ओबीसी सूची में शामिल किया था जिसका परिणाम आज कांग्रेस भुगत रही है।

सैनी ने कहा कि अगर भाजपा सरकार दबाव में आकर जाटों को आरक्षण देती है तो भाजपा का कांग्रेस से भी बुरा हाल होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक रोकने वालों और जाम लगाने वाले जाट नेताओं को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आरक्षण मामले में चौटाला एंड पार्टी और पूर्व सीएम हुड्डा को भी घेरा।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता में बैठकर एक बिरादरी को लाभ पहुंचाने के लिए पैंतीस बिरादरी के हितों को दांव पर लगाने वाले मंत्रियों को बयानबाजी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें