फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कान्फ्रेंस हॉल का उदघाटन

Mon, 04 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के कारण प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व में दिए गए अपने भाषणों को सार्थक साबित करें। वे पाक को लेकर आतंक और बात एक साथ नहीं चलने की बात कहते थे आज इस पर खरा उतरें।
विज्ञापन


सुरजेवाला रविवार को यहां अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने धर्मशाला में 25 लाख रुपये की लागत से बनें कान्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया। सुरजेवाला ने कहा कि समाज में अग्रसेन समाज का हमेशा अग्रणी योगदान देता रहा है।

अग्रवाल समाज हमेशा एक नोट और एक ईंट के पुराने सिद्धांत के तहत सभी जरूरतमंद साथियों की मदद के लिए अग्रणी रहता है। धर्मशाला में बनें हॉल में 500 से अधिक लोगों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की जगह है जिसमें  ब्याह, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने समाज के प्रधान शमशेर सिंह सहित अग्र समाज के लोगों को धन्यवाद दिया। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हरियाणा में उद्योग, व्यवसाय ठप हो चुका है। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, सुरेश चौधरी, देशराज, राधेश्याम, कृष्ण खुरानिया, हैप्पी बंसल, रामनिवास किछानिया, दयान्नद, रामनिवास मितल, बहादुर सैनी, डा.श्याम साहनी, सोनू सेठ, मुकेश बेरवाल, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल जिंदल, बाबूराम, मांगेराम खुरानिया, बृजभान मितल, महिपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें