फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात का भ्रूण मिलने पर हरकत में आया विभाग

Fri, 25 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन में नाले में मिले नवजात शिशु के भ्रूण के बाद स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। भ्रूण हत्या की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने और इस मामले की तह तक जाने के लिए एक विशेष अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत सीवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. नवराज सिंह ने सीवन की सभी एएनएम की मीटिंग लेकर रिकार्ड को खंगालना शुरू कर दिया हैै। क्योंकि एएनएम कर्मियों के पास सभी वार्डों का रिकार्ड होता है कि किस वार्ड में कितनी महिलाएं गर्भवती हैं और कितनी महिलाओं के यहां इस दौरान बच्चे पैदा हुए हैं।
विज्ञापन


उस क्षेत्र पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, जिस क्षेत्र में नवजात शिशु का भ्रूण मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने सीवन में चल रहे नर्सिंग होम के यहां भी जांच शुरू कर दी है। ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग को भ्रूण हत्याओं पर रोक लगाने के लिए जिले में चले रहे अल्ट्रासाउंड की दुकानों पर छापे मारने के अलावा इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एएनएम कर्मियों का सहारा लेना होगा। सीवन पुलिस ने भी भ्रूण मिलने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामला दर्ज कर सीआईडी व मुखबिरों के माध्यम से इस मामले की तह तक जाने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


सीवन सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. नवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी एएनएम कर्मियों की मीटिंग लेकर वार्ड के हिसाब से रिकार्ड की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा निजी अस्पतालों की भी जांच की जा रही है। वहीं मामले के जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह का कहना है कि इस मामले में वे सीआईडी की हेल्प लेंगे तथा ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें