फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवन के दो छात्रों का राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन

Mon, 21 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के सूरजमल स्टेडियम में राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन के दो छात्रों मोहित तथा हिमांशु का चयन राष्ट्रीय स्तर पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के धर्मपुरी में 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इस बड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा व स्कूल स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी। विद्यालय में पहुंचने पर बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुदर्शन शर्मा ने कहा कि खेलों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। यदि बच्चों को आरंभ से ही खेलों के प्रति प्रेरित किया जाए और बच्चों को सुविधाएं दी जाएं तो आगे चल कर यही बच्चे प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर खेलते हैं और अपने गांव व जिला का नाम रोशन करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को इस सफलता पर बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में लक्ष्मण कामरा, संतोष शर्मा, जसवंत मलिक, डा. रामेश्वर दास, दिलबाग सिंह, शमशेर सिंह, कुलदीप सिंह, स्वाती मेहता, रक्षा शर्मा तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें