फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक किसान को पांच-पांच कट्टे गेहूं का बीज देने के आदेश

Thu, 29 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बुधवार को बीज एवं खाद की दवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक एवं रिकॉर्ड की जांच की। उनके साथ आए कृषि विभाग के अधिकारियों ने गेहूं बीज के नमूने भी लिए गए। एसडीएम ने बताया कि हरियाणा बीज विकास केंद्र पर गेहूं के बीज एचडी 2851 के 292 कट्टे पाए गए।
विज्ञापन


इसी प्रकार जयगणेश पेस्टिसाइड चीका की दुकान पर डीबीडब्ल्यू 17के. 115 कट्टे, एचडी 2967 के 140 कट्टे, डब्ल्यूएच 1105 के 60 कट्टे पाए गए।

इसके अलावा किसान बीज कंपनी चीका की दुकान पर डब्ल्यूएच 2967 के 106 कट्टे, डब्ल्यूएच 1105 के 68 कट्टे, ब्रिजलाल एंड कंपनी चीका की दुकान पर एचडी 2967 के 562 कट्टे, डब्ल्यूएच 1105 के 200 कट्टे, डीबीडब्ल्यू 17केके 26 कट्टे, पीबीडब्ल्यू 550 के 40 कट्टे, महेंद्रा सीड हाउस चीका की दुकान पर एचडी 2967 के 330 कट्टे, डब्ल्यूएच 1105 के 53 कट्टे, डीबीडब्ल्यू 17के 186 कट्टे, 323 कट्टे गुरु कृपा सीड कंपनी चीका की दुकान पर एचडी 2967 के 97 कट्टे और पवन सीड चीका की दुकान पर एचडी 2967 के 300 कट्टे गेहूं के बीच के पाए गए।

एसडीएम ने हरियाणा बीज विकास केंद्र चीका के इंचार्ज को प्रत्येक किसान को 5-5 कट्टे गेहूं के बीच देने के निर्देश दिए और रिकार्ड को सही प्रकार से मेनटेन रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों समस्याओं को भी सुना। इसके साथ-साथ कृषि विभाग के एसडीओ कृषि डा. रामनिवास भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें