फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में नवविवाहिता ने फंदा लगा जान दी

Fri, 15 Aug 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। मृतक रेखा रानी का फ़ाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। सीवन में 27 वर्षीय नवविवाहिता रेखा उर्फ पायल ने बुधवार रात अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के दस माह बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज और बच्चा न होने को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। यहां तक कि उसे घरवालों से बात तक नहीं करने दी जाती थी। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर रेखा ने यह कदम उठाया।

कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद खंड के कलसाना गांव निवासी मृतका के पिता मेघराज सिंह ने थाना सीवन में दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2024 में बेटी का विवाह सीवन निवासी प्रदीप से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति प्रदीप, ससुर पवन उर्फ पप्पू, सास पूनम, जेठ आदित्य, जेठानी भारती और चाचा ससुर कुलदीप उसे दहेज के लिए ताने मारते और मानसिक रूप से परेशान करते थे।
विज्ञापन


मेघराज के अनुसार, कम दहेज लाने का ताना और बच्चा न होने पर की जाने वाली टिप्पणी से बेटी का मनोबल टूटने लगा। कई बार उसने मायके आकर यह बात बताई, लेकिन घर बचाने के प्रयास में परिजनों ने ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।

मेघराज ने बताया कि बुधवार रात उन्हें सूचना मिली कि रेखा ने फंदा लगा लिया है। जब वह परिवार के साथ सीवन पहुंचे, तो बेटी पंखे से चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई मिली। उनका कहना है कि रेखा पढ़ी-लिखी और समझदार थी, वह यूं ही ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी। यह स्पष्ट रूप से निरंतर प्रताड़ना का परिणाम है।

थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति प्रदीप सहित छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन






शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल ससुराल पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें