फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लगेंगे नए ट्यूबवेल, निर्बाध होगी पेयजल आपूर्ति

Thu, 15 Aug 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में अंबाला रोड स्थित कॉलोनियों व पुराना शहर में पानी की समस्या कम करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। एक ट्यूबवेल राधा स्वामी कॉलोनी और दूसरा ट्यूबवैल प्रताप गेट में लगाया जा रहा है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 17 में स्थित प्यौदा रोड पर वाटर स्टोरेज के लिए टैंक भी बनाया जा रहा है। अंबाला रोड पर ट्यूबवेल लगाने का काम लगातार जारी है। यह अगले 10 से 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही विभाग की और से प्यौदा रोड पर वाटर स्टोरेज के लिए दो बड़े टैंक बनाए जा रहे हैं। यहां टैंक बनने से शहर में नहरी पानी की सप्लाई को लेकर लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। खासकर गर्मी के मौसम में जल संकट पैदा नहीं होगा।
विज्ञापन


इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल वैद ने बताया कि शहर की राधा स्वामी काॅलोनी में नया ट्यूबवेल लगाने का काम जारी है। प्रताप गेट पर भी जल्द ही ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू होगा। दोनों जगहों पर नए ट्यूबवेल लगने से पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें