फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू का नया संक्रमित केस मिला

Thu, 12 Sep 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को डेंगू का एक नया संक्रमित केस मिला है। इस प्रकार अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। यह संक्रमित केस बरसाना में मिला है। उसको जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन में भर्ती करवाया गया है।

उधर, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के 10 हजार 568 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर की लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर लार्वा मिला है। अब सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। अब तक 1930 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 1824 जगहों पर डेंगू के मच्छार का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि बुधवार को जिले के गांव बरसाना में डेंगू का एक संक्रमित केस मिला है। इस मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। लोगों से अपील है कि अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि से डेंगू के संक्रमण से बचा जा सके।

उधर, बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र चंदाना की ओर से चंदाना के राजकीय स्कूल में बच्चों व अध्यापकों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र चंदाना के डॉक्टर सुनील कुमार जांगड़ा ने बच्चों व अध्यापकों को बताया कि डेंगू का मच्छर हमारी लापरवाही से हमारे घर व आसपास ही पनपता है।
विज्ञापन


यह मच्छर दिन के समय काटता है। इस दौरान बच्चों व अध्यापकों को डेंगू के लक्षणों की जानकारी दी। वहीं, बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें