फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोविंद नगर में मिला डेंगू का नया मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या नौ हुई

विज्ञापन
मच्छरों से बचाव को लेकर फो​गिंग करते कर्मचारी। स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को शहर की गोविंद नगर कॉलोनी में डेंगू का एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इससे पहले जिले में आठ मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए घरों में लार्वा की जांच और सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को डेंगू की जांच के लिए 14 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक कुल 1091 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वर्तमान में डेंगू का एक मरीज सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। इस वर्ष जिले के गांव सिसमौर, सर्राफा बाजार, खुराना रोड, महादेव कॉलोनी, गांव नंदकरण माजरा, शास्त्री मार्केट, प्रताप गेट, मॉडल टाउन जींद रोड और गोविंद नगर में डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। अब तक मिले नौ मरीजों में चार पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

9941 घरों में की जांच, 26 स्थानों पर मिला लार्वा
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिले में 9941 घरों और 17654 पानी के कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 26 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला। संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए। विभाग की ओर से अब तक 14 लाख 73 हजार 151 घरों और 28 लाख 90 हजार 94 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान 3698 स्थानों पर लार्वा मिला है।
विज्ञापन


280 कर्मचारी कर रहे डेंगू की रोकथाम के लिए काम
उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए शहरी क्षेत्र में 36 और ग्रामीण क्षेत्र में 244 स्वास्थ्य कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनके कार्यों की निगरानी के लिए 19 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। वहीं जिले के सभी 602 तालाबों में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए गंबूजिया मछलियां छोड़ी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों मच्छरों से बचाव रखें और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

पिछले वर्ष मिले थे डेंगू के 92 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 92 मामले सामने आए थे जबकि वर्ष 2024 में 77 मरीज मिले थे। वर्ष 2023 में 118 और वर्ष 2022 में 116 मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2021 में सबसे अधिक 1212 मरीज सामने आए थे। इस वर्ष अब तक नौ मामले मिले हैं। वहीं चिकनगुनिया का एक मामला सामने आया है जबकि मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला है।

मच्छरों से बचाव को लेकर फोगिंग करते कर्मचारी। स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें