फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ब्लड फॉर इंडिया’ एप पर मिलेगी रक्त उपलब्धता की जानकारी

Thu, 08 May 2014 11:43 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विश्व हिंदू परिषद ने वीरवार को कैथल में एक मोबाइल एप्पलीकेशन ‘ब्लड फॉर इंडिया’ को लांच किया। इस एप के जरिये कोई भी व्यक्ति रक्त की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल कर सकेगा। इसमें रक्तदानियों का रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन


जिसके माध्यम से जिस भी क्षेत्र में रक्त की जरूरत पड़ेगी, उसी क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन करवा चुके रक्तदान मौके पर पहुंच कर रक्त प्रदान करेंगे। इसके साथ-साथ वीएचपी द्वारा देश भर में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए विशेष योजना शुरू की है। ‘इंडिया हेल्थ लाइन’ नामक इस योजना के माध्यम से 30 हजार विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों का निशुल्क इलाज करेंगे। यह जानकारी परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने मॉडल टाऊन स्थित भाजपा नेता सुरेश गर्ग के आवास पर दी।

‘इंडिया हेल्थ लाइन’ योजना भी शुरू की
वीएचपी के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि स्वयं एक कैंसर सर्जन होने के नाते उन्होंने निर्णय लिया है कि देश भर में उन जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए। जो 200 से लेकर 2000 रुपये तक की फीस देकर अपना इलाज नहीं करवा पाते। इसके लिए देश भर में 30 हजार विशेषज्ञ डॉक्टरों, जिसमें न्यूरो, हृदय, फिजिशियन सहित कई प्रकार के डॉक्टर शामिल हैं, से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा में उनका दो दिवसीय दौरा है। जिसमें वे डॉक्टरों से संपर्क कर रहे हैं। ये डॉक्टर यदि एक दिन में एक मरीज का भी निशुल्क इलाज करेंगे तो गरीब लोगों आर्थिक सहायता मिलेगी। देश भर में करीब 30 करोड़ लोग विभिन्न रोगों से ग्रस्त हैं। छह करोड़ को पता ही नहीं कि वे किसी बीमारी का शिकार हैं। इन लोगों की सहायता के लिए ‘इंडिया हेल्थ लाइन’ शुरू की गई है।

इस योजना के तहत देश के नागरिकों को हेल्थ एंबेसडर बनाया जाएगा। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद ट्रेनिंग देकर आईकार्ड प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हैदराबाद, नागरपुर आदि में यह शुरू हो गया है। हरियाणा में 15 जुलाई तक यह योजना शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेश गर्ग, वीएचपी के जिला अध्यक्ष डा. पीसी मित्तल, चंद्रभान मित्तल, आरएसएस नेता श्याम बंसल, भाजपा नेता धर्मेंद्र गुप्ता, डा. राजेंद्र ठुकराल, पवन गर्ग कोटड़ा, रामनारायण, प्रिंसिपल शेर सिंह प्रजापत, हरिकेश सैन, मनी राम पाड़ला सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें