फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उपेक्षा का शिकार सामुदायिक केंद्र

Tue, 13 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के मॉडल सेक्टरों में शुमार सेक्टर-19 में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से सेक्टरवासी खासे परेशान हैं। देखरेख के अभाव में पूरे सेक्टर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सेक्टर का सामुदायिक केंद्र भी लंबे समय से अनदेखी का शिकार बना हुआ है, जिससे इसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है।

सेक्टर में लावारिस कुत्तों की भरमार है, जो आए दिन लोगों पर झपटते और काटने के लिए दौड़ते हैं। ग्रीन बेल्ट की भी उचित देखभाल नहीं हो रही, जिससे हरियाली के नाम पर केवल सूखी जमीन नजर आती है। इसके अलावा सेक्टर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियां बनी हुई हैं, जो नियमों के विपरीत हैं। इन तमाम समस्याओं के बावजूद इस क्षेत्र को सेक्टर घोषित किया गया है, जबकि हालात किसी अवैध कॉलोनी से कम नहीं लगते।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन लचर कार्यशैली के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। मजबूरी में लोगों को इन्हीं हालातों के बीच जीवन गुजारना पड़ रहा है। इस संबंध में हरियाणा शहरी एवं विकास प्राधिकरण के जेई दीपक ने बताया कि विभाग सेक्टरवासियों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
स्कूल की आरक्षित भूमि की चहारदीवारी है टूटी

सेक्टरवासियों ने बताया कि सेक्टर में सरकारी स्कूल के नाम पर करीब चार एकड़ भूमि आरक्षित है, लेकिन उसकी चहारदीवारी टूटी हुई है। इस कारण शरारती तत्वों का यहां जमावड़ा बना रहता है। लोग इस जगह पर कचरा और गंदगी डाल रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र डंपिंग प्वाइंट में तब्दील हो चुका है। इसके अलावा स्कूल की जमीन पर झुग्गी-झोपड़ियां भी बना ली गई हैं, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


कोई सुनने वाला नहीं ः सिंह

सेक्टर एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह बनवाला ने बताया कि कम्यूनिटी सेंटर के बाथरूम के दरवाजे लंबे समय से टूटे पड़े हैं और सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। स्कूल की जमीन पर डंपिंग प्वाइंट बन चुका है, जिससे पूरे सेक्टर में गंदगी फैल रही है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें