कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम ने अफीम सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगधर टिकारी गया बिहार निवासी राजीव रंजन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 704 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी बिहार के गया क्षेत्र से लेकर आया था। इस अफीम को वह कैथल में ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए आया हुआ था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि ढांड से चंदलाना रोड पर नेशनल हाईवे 152 डी के पुल पर एक व्यक्ति अफीम लिए हुए खड़ा है। पुलिस ने रीडिंग पार्टी का गठन कर उसे काबू कर लिया। तलाशी में मिली प्लास्टिक की थैली में 704 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ढांड थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद