फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फोटोग्राफी में नीरू प्रथम और काजल रहीं तृतीय

Sat, 20 May 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की दो छात्राओं ने राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में परचम फहराया है। प्रतियोगिता में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में तृतीय वर्ष की नीरू ने प्रथम और काजल नैन ने तृतीय स्थान हासिल किया
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि 10 मई को राजकीय कॉलेज मोहना, फरीदाबाद में अर्थशास्त्र एंड इंग्लिश विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल लेवल ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विषय नेचर फोटोग्राफी रहा। इसमें महाविद्यालय के मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता का रिजल्ट 17 मई को घोषित किया गया। इसमें नीरू अव्वल और और काजल नैन तृतीय रहीं।
उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी आपके मस्तिष्क को खोलने और संज्ञानात्मक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक महान व्यायाम है। फोटो खींचना और कुछ पलों को कैप्चर करने में आप जितने अधिक रुचि दिखाते हैं, आप उतने ही अधिक दिमागदार और क्रिएटिव बनेंगे। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि फोटोग्राफी संघर्ष सिखाती है, क्योंकि आप सही शॉट पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस अवसर पर जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की प्राध्यापिका सीमा सुनेजा, अलका गोयल व राधिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें