फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवरात्र आज से ः मंदिरों में सजावट, श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Sun, 30 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रविवार को चैत्र नवरात्र के साथ हिंदू नव वर्ष आरंभ हो रहा है। अबकी नए विक्रम संवत 2082 के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य भगवान हैं। प्रतिपदा पर शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना कर प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना करें।

पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजार में रौनक रही। मुख्य बाजार में पूजन सामग्री के साथ-साथ अन्य स्टोर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के सामान की खरीदारी की। मंदिरों को लाइटों व फूलों के साथ भव्य तरीके से सजाया गया है। बड़ी देवी मंदिर की सजावट जोरदार रही।
विज्ञापन


श्री हनुमान वाटिका के मुख्य पुजारी पंडित विशाल ने बताया कि इस बार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह छह बजकर 14 मिनट से 10:23 बजे व दूसरा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर एक मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्तों में घट स्थापना कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को कई तरह के दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस वर्ष सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध और राहु की युति मीन राशि में होने से बुधादित्य और मालव्य जैसे शुभ और लाभकारी योग बनेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए नया विक्रम संवत् बहुत ही शुभ साबित हो सकता है।

उधर, शहर के चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, कोठी देवी मंदिर, बड़ी देवी मंदिर, हनुमान वाटिका स्थित देवी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में भी शनिवार को लोग नवरात्र के लिए खरीदारी करते नजर आए। लोगों ने पूजा-पाठ पंचमेवा, रूई, रोली, सिंदूर, अगरबत्ती, कुमकुम, इत्र, दीपक, आरती की थाली, जौ, तिल के अलावा शृंगार के सामान की खरीदारी की।

शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र को लेकर महिलाएं सात अप्रैल से नवमी तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगी। वहीं, अन्य मंदिरों में सुबह व शाम को पूजन किया जाएगा। सात अप्रैल को व्रत करने वाले अपने घर में कलश स्थापित करेंगे और मां भगवती का पूजन करेंगे।
विज्ञापन


दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि इस बार माता के छत्र के नए आइटम आए हैं। इनके दाम 100 से 250 रुपये तक है। इसके साथ ही माता की चुनरी भी पांच रुपये से 150 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें