फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौजवान भारत सभा ने गीतों और नारों के साथ हड़ताल का किया समर्थन

विज्ञापन
नगर परिषद में धरना स्थल पर गीत गाकर समर्थन देते सभा के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर हरियाणा के सफाई और अग्निशमन कर्मचारी पिछले 32 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। नौजवान भारत सभा (कैथल इकाई) ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर संघर्षरत कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान नौभास के साथी अजय चौशाला, जोगिंदर और सक्षम ने जारी है हड़ताल गीत प्रस्तुत कर सभा की शुरुआत की।
विज्ञापन

सभा के अजय ने कहा कि 6 अगस्त से सफाई कर्मचारी भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ दोबारा हड़ताल पर हैं। मई 2026 में 14 दिन चली हड़ताल के बाद सरकार ने कर्मचारियों की मांगें मानने का आश्वासन दिया था लेकिन कर्मचारियों के काम पर लौटते ही सरकार अपने वादों से पीछे हट गई। अपनी जायज मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण कर्मचारियों को दोबारा संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा। नौजवान भारत सभा ने कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि लिखित समझौता और मांगों का ठोस समाधान होने तक हड़ताल जारी रखी जानी चाहिए।

नगर परिषद में धरना स्थल पर गीत गाकर समर्थन देते सभा के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें