फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज

Thu, 12 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया है। बैंक, स्वास्थ्य, रोडवेज, नगर पालिका, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ सहित कई संगठनों ने हड़ताल में भाग लेने का दावा किया है।

बैंक, स्वास्थ्य और रोडवेज सेवाओं पर हड़ताल का अधिक असर पड़ने की संभावना है। इससे लोगों को यातायात, उपचार और बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि डीसी अपराजिता ने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कोर कमेटी की बैठक फायर स्टेशन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमपाल भाल ने की तथा संचालन जिला सचिव शिवचरण ने किया। बैठक में फायर कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान राजेंद्र सीनंद, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान छज्जू राम, कैशियर रामफल दयोहरा, सहसचिव शीशराम, जिला ऑडिटर जयप्रकाश टीक, ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र पहलवान और सचिव सुरेश देवबन उपस्थित रहे।

पिछले 20 दिनों से सभी विभागों में हड़ताल की तैयारी की जा रही है। इस दौरान सुबह 10 बजे जिले के सात ब्लॉकों में सभाएं और प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके लिए जवाहर पार्क कैथल, नगरपालिका कार्यालय सीवन, देवीलाल पार्क चीका, पुराना बीडीओ कार्यालय कलायत, जलघर राजौंद (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने), बिजलीघर ढांड और मार्केट कमेटी कार्यालय पुंडरी को स्थल के रूप में चुना गया है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग उठाई जाएगी।

मनरेगा यूनियन ने की चौपाल सभा

कलायत में क्रांतिकारी मनरेगा मजदूर यूनियन ने पिंजुपुरा में चौपाल सभा की। सभा में निर्णय लिया गया कि कलायत ब्लॉक में कर्मचारी व किसान संगठनों के साथ मिलकर हड़ताल में हिस्सा लिया जाएगा। यूनियन प्रतिनिधि अजय ने आरोप लगाया कि चार लेबर कोड से मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन


बैंक यूनियनों का समर्थन

हरियाणा एम्प्लोयी बैंक फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी कुलदीप धारीवाल ने बताया कि कैथल में तीन प्रमुख बैंक यूनियन—ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयी एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉयी फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन—हड़ताल में शामिल होंगी। अन्य बैंक यूनियन भी समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल चार नए श्रम कानूनों के विरोध में की जा रही है, जिन्हें कर्मचारी और मजदूर विरोधी बताया जा रहा है। बैंक कर्मचारी व अधिकारी जवाहर पार्क में ट्रेड यूनियनों के साथ धरने में शामिल होकर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें