फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय हैंडबॉल में स्वर्ण पदक विजेता खुशी का सम्मान, छलके आंसू

Sat, 08 Feb 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सीवन में 38वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल खेल में स्वर्ण पदक विजेता रही छात्रा खुशी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान खुशी की आंखें छलक गईं।

कार्यक्रम में सीवन कस्बे से समाजसेवी पाला राम, चतर सिंह, स्वर्ण पदक विजेता खुशी का परिवार और स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे। समारोह में पाला राम ने अपने संबोधन में बताया कि गांव की बेटी ने न केवल परिवार का बल्कि सीवन कस्बे के साथ -साथ पूरे समाज का नाम रोशन किया है। पाला राम समाजसेवी ने प्रधानाचार्य सहित सभी स्कूल स्टाफ सदस्यों का आभार जताया, जिन्होंने इस बेटी के सम्मान में इतना अच्छा सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा ने बताया कि आज हमारे लिए बड़े गौरव का विषय है कि हमें नेशनल हैंडबॉल गेम्स विजेता खुशी के सम्मान में छोटे से आयोजन करने का अवसर मिला। सभी छात्रों को इस सीवन कस्बे की बेटी से प्रेरणा लेनी चाहिए जो सामान्य घर से उठकर इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा हर बच्चे में होती है, बस उसे निखारने का काम स्कूल और अध्यापक और कोच करते हैं। प्रधानाचार्य ने खुशी को फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान खुशी और उनकी माता भावुक दिखाई दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें