संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पंचकूला में तीन से सात फरवरी तक हुई 56वीं स्कूली राष्ट्रीय अंडर 17 प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम को हराकर हरियाणा की टीम ने खिताब जीत लिया। मैचों के दौरान अपने खेल से फ्यूचर क्रिकेट अकादमी पूंडरी की क्रिकेटर भूमि पूनिया ने बेहतरीन खेल दिखाया। टीम को ट्रॉफी के साथ साथी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक मिले।
शुक्रवार को चंडीगढ़ और हरियाणा की टीमें फाइनल मुकाबलों में भिड़ीं। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। हरियाणा के गेंदबाजों ने चंडीगढ़ को 15 ओवर में ऑलआउट कर दिया। पूरी टीम ने महज 87 रन ही बना सकी। लक्ष्य के जवाब में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर महज 12 ओवर में ही 10 विकेट से मैच जीत लिया।
खिताबी जीत के बाद हरियाणा की टीम को आयोजकों ने ट्रॉफी और खिलाड़ियों को स्वर्ण पदकों से नवाजा। इससे पहले
कोच रामभज शर्मा पिलनी ने बताया कि कुछ दिनों पहले फ्यूचर क्रिकेट अकादमी पूंडरी की क्रिकेटर भूमि पूनिया का हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि भूमि ने पंचकूला के सतलूज स्कूल में तीन से सात फरवरी को हुई 56वीं स्कूली राष्ट्रीय महिला अंडर 17 प्रतियोगिता में हरियाणा क्रिकेट टीम में खेलते हुए सभी मुकाबलों बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाया ओर टीम को जीत के साथ साथ स्वर्ण पदक व प्रथम ट्रॉफी दिलाई।
कोच रामभज शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी भूमि पूनिया की कईं खेल उपलिब्धयां है। वह इससे पूर्व अंडर-15 में बीसीआई के भारतीय वनडें कैंप में लाहली में भाग ले चुकी हैं और अंडर-19 में भी वह खेल चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि पंचकूला में भी भूमि ने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी व फील्डिंग में बढ़िया खेल प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने दो कैच पकड़े। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 28 और सेमीफाइनल में 13 रनों की पारी खेली। अपने खेल से भूमि ने हरियाणा की टीम को जितवाने में हम योगदान निभाया।
पंचकूला में टीम के फाइनल तक का सफर
तीन फरवरी को हुए पहले मुकाबले में हरियाणा की टीम ने छत्तीसगढ़ हराया था। दूसरा मुकाबला चार फरवरी को केवीएस की टीम के साथ हुआ जिसमें हरियाणा ने 15 ओवर में 92 रन बनाकर केवीएस को सात विकेट से हरा दिया। पांच फरवरी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केरल की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। छह फरवरी को राजस्थान की टीम को 50 रनों से हराकर हरियाणा की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था।