फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात जनवरी को होगा राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव

Mon, 06 Nov 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की प्रसिद्ध संस्था आरकेएसडी शिक्षण संस्थान की राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव सात जनवरी 2024 को होगा। इसके लिए जिला रजिस्ट्रार की तरफ से अधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। अब जल्द ही आगामी कार्यवाही चुनाव की प्रक्रिया के तहत की जाएगी। ये जानकारी राष्ट्रीय विद्या समिति के अध्यक्ष एडवोकेट साकेत मंगल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बार समिति ने 743 वोट काटे गए है। यह वे वोट उन सदस्यों की है, जिनकी मौत हो चुकी है। इसको लेकर याचिका डाली गई कि मृत लोगों की वोट नहीं काटी गई। इस पर कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछला चुनाव 3714 वोट पर हुआ था। कसी कारण से 743 वोट कटने की वजह से अब 2971 सदस्य इस बार वोट करेंगे। इसकी जानकारी जिला रजिस्ट्रार को भेज दी गई है और वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी गई है। इसकी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर भी डाल दी गई है। मंगल ने कहा कि पूरा एक ग्रुप मिलकर लड़ेगा। पहले तो यह प्रयास रहेगा कि इस चुनाव में सर्वसम्मति बन जाए।
गौरतलब है कि आरकेएसडी शिक्षण संस्थान शहर ही नहीं, बल्कि जिले का काफी पुराना शिक्षण संस्थान है। इसके संस्थापक सेठ मक्खन लाल थे। राष्ट्रीय विद्या समिति के अधीन आरकेएसडी की पांच शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। इसमें एक स्कूल और चार महाविद्यालय हैं। यहां पर इस समय 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें