फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी और कमरों में दरार, मरम्मत की दरकार

Mon, 06 Nov 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर सामान्य वार्ड के कमरों तक में दरारें आ चुकी हैं। इसके अलावा दीवारों पर सीलन और शौचालय के हालत बदतर होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है और हादसे का भय भी बना रहता है। उच्च अधिकारियों को जानकारी देने पर पिछले साल अस्पताल की मरम्मत के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था, लेकिन अभी तक मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जाना है। वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने कहा कि कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके पूरा होते ही कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण विंग के नोडल अधिकारी डॉ. विकास धवन के मुताबिक अस्पताल में शौचालय की मरम्मत, वार्ड में आई सीलिंग सहित पाइपलाइन डालने का कार्य किया जाना है। इस समय अस्पताल में सामान्य वार्ड से लेकर इमरजेंसी वार्ड में दीवारों पर सीलन है और शौचालय के हालत भी बदतर हैं। दीवारों में काफी अधिक सीलन आ चुकी है। कार्य शुरू होने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो पाएगा। उन्होंने बताया कि पहले तो लोक निर्माण विभाग ने कार्य के तहत अधिक बजट होने के कारण अस्पताल में मरम्मत कार्य पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद 3.70 करोड़ से घटाकर 3.40 करोड़ रुपये जारी किए थे। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें