फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरवाल ने कैथल को दी शिकस्त

Mon, 24 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, करनाल। धूम सिंह मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का नौवां मुकाबला निशान पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर कैथल की फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी और करनाल की क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल के बीच हुआ।

कैथल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 26.4 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नरवाल टीम की ओर से जानवी बाल्यान ने आठ ओवर में 11 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। इनमें से चार ओवर जानवी ने मेडन डाले। इस प्रदर्शन के लिए जानवी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


जवाब में नरवाल अकादमी की टीम ने एक विकेट खोकर 10.2 ओवर में 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से कोमल ने 32 गेंदों में नाबाद 34 रन और नंदिनी ने 21 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतकर नरवाल अकादमी की टीम पहले पायदान पर है। टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही हैं जिनमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


10 टीमों में दो दिल्ली, दो चंडीगढ़, दो यूपी, एक पंजाब, एक रोहतक, एक कैथल, एक करनाल की टीम शामिल है। टूर्नामेंट की फाइनल विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ साथ 51 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ट्रॉफी व 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 31 मार्च को होना है। कोच उधम सिंह राणा ने बताया कि महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का 10वां लीग मैच सोमवार को दिल्ली चैलेंजर्स और नागेश अकादमी चंडीगढ़ के बीच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें