फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड मंडी एसोसिएशन के नरेश बने प्रधान

Mon, 24 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। अनाज मंडी एसोसिएशन कौल की बैठक रामनिवास की अध्यक्षता में हुई। इसमें नरेश कुमार कौल को अगले वित्त वर्ष के लिए प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार जितेंद्र बंसल को उपप्रधान, महाबीर सिंह को कैशियर, जोगिंद्र सिंह को सचिव और बलवान सिंह को प्रैस प्रवक्ता चुना गया है।
विज्ञापन


रामनिवास ने बताया कि नरेश कुमार लगातार कई वर्षों से मंडी एसोसिएशन के प्रधान सर्वसम्म्ति से बनाए जा रहे है। यह हमारी मंडी के लिए गौरव की बात है।

इस मौके पर प्रधान चुने जाने के बाद नरेश कुमार ने समस्त मंडी आढ़तियों का आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान आढ़तियों तथा किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। समस्याओं के समाधान के लिए संबधित अधिकारियों के साथ मिल बैठकर उनका निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आढ़तियों का जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह बट्टी, सुलतान सिंह, सुरेंंद्र कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें