फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी चौक से छात्रावास रोड तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को दोपहर बाद करीब दो बजे नप और जिला पुलिस एक्शन में मोड़ में दिखी। नगर परिषद के सीएसआई मोहन भारद्वाज और ट्रैफिक डीएसपी विरेंद्र सांगवान की अगवाई में शहर के कमेटी चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड तक सड़क के दोनों तरफ बनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया। वहीं मौके पर चालान कर बड़ी कार्रवाई की। टीम सबसे पहले कमेटी चौक के पास लगते फास्ट फूड स्टाल पर पहुंचे। जहां पर दुकानदार को 200 रुपये का मैनुअल चालान कर हिदायत देकर छोड़ा। उसके बाद टीम बीकानेर मिष्ठान भंडार पर पहुंची वहां पर भी दुकानदारों ने दुकान के आगे सड़क के काफी आगे तक कब्जा किया हुआ मिला। कमेटी के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ दुकानों के आगे से सामान हटवाया। टीम ने फल विक्रेता व फल रेहड़ी वालों को भी नहीं बख्सा। उनके भी दो-दो सौ रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नप अधिकारियों के साथ गुस्साए दुकानदारों ने विरोध जरूर किया। लेकिन साथ आई पुलिस को देखकर दुकानदारों का स्वर धीमा हो गया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने दुकानों के आगे रखे गैस सिलेंडर सहित बाहर रखे काउंटरों को उठा ले गए। उधर, कुछ दुकानदार भी अधिकारियों के आगे हाथ जोड़ते नजर आए। दुकानदारों ने कहा कि साहब एक दिन की मोहलत दे दो दोबारा सामान दुकानों के आगे नहीं मिलेगा। लेकिन अधिकारी नहीं माने ओर चालान करते हुए आगे निकल गए। ट्रैफिक डीएसपी विरेंद्र सांगवान ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को दूर करने के लिए नप की टीम के साथ पुलिस का भी अहम योगदान है। समय-समय पर पुलिस द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज केवल नाम मात्र चालान कर दुकानदारों को वॉर्निंग के लिए छोड़ा। भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
नगर परिषद के सीएसआई मोहन भारद्वाज ने बताया कि नप टीम द्वारा शहर के कमेटी चौक से लेकर पिहोवा चौक से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा 200 रुपये प्रति दुकान के हिसाब से 44 दुकानदारों के मैनुअली चालान किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस विभाग से ट्रैफिक डीएसपी विरेंद्र सांगवान, एसएचओ मुजखत्यार सिंह, एसआई धर्मबीर, सीटी एसएचओ प्रदीप व नप से सीएसआई मोहन भारद्वाज, जेई संजीव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें