युवा संसद के दौरान विद्यार्थी व अन्य। स्कूल
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं व विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के छात्र मोहित को अध्यक्ष, मनीष कुमार को महासचिव, कक्षा 12वीं के छात्र अनिकेत को विपक्ष की भूमिका और कक्षा 11वीं के नैतिक को प्रधानमंत्री की भूमिका सौंपी गई।
वहीं कक्षा 11वीं के छात्र रमन ने मार्शल की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सदन की कार्यवाही को संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की। युवा संसद कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुदेश, पीजीटी राजनीति विज्ञान रहीं, पवन कुमार प्रवक्ता मनोविज्ञान डाइट कैथल में अनिल कुमार पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का नेतृत्व दिलबाग सिंह, पीजीटी इतिहास ने किया। युवा संसद में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक एवं संसदीय प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन करते हुए देश के विभिन्न ज्वलंत एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। विद्यार्थियों की ओर से गंगानगर रेप कांड, नीट पेपर लीक और देश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया गया। चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखते हुए समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए। युवा संसद के दौरान विद्यार्थियों की ओर से सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक एकता से संबंधित विधेयक पर चर्चा की गई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उसे सदन में पारित किया गया।